• 23/08/2024

टेलीग्राम एप से साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, 15 लाख रुपए ऐंठे

टेलीग्राम एप से साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, 15 लाख रुपए ऐंठे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग टिप्स सीखने के नाम पर युवक ठगी का शिकार हो गया। युवक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला संज्ञान में लिया गया है। 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित शख्स ने मोहननगर थाना में ठगी की शिकायत की।

 

जानकारी के मुताबिक ठगों ने टेलीग्राम एप से युवक को अपना शिकार बनाया।जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के साकेत कॉलोनी निवासी एक युवक ने शेयर ट्रेडिंग टिप्स के चक्कर में अपने 15 लाख रुपए गवां दिए।ठगों ने ऐसा जाल बुना था कि वह उसमें फंसता ही चला गया। फिलहाल, इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार साकेत कॉलोनी दुर्ग निवासी सौरभ स्वर्णकार ने ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद शेयर ट्रेडिंग के लिए टेलीग्राम एप के जरिए कुछ लोगों से संपर्क किया।19 दिसंबर को उससे एक लिंक के जरिए एप डाउनलोड करवाया गया।उसकी केवाईसी के लिए आधार और पैन कार्ड की फोटो भी अपलोड करवाई गई। इसके बाद इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग अकाउंट खुल गया, जिसके जरिए सौरभ को वाट्सएस ग्रुप में भी जोड़ा गया।

 

इस ऐप के माध्यम से सौरभ ने कुल 14 लाख 65 हजार रुपए का निवेश किया जो कि उससे बहुत की चालाकी के साथ ठगी की गई।सौरभ से शातिरों ने 100 लाट के लिए अप्लाई करने कहा। लिस्टिंग के दिन उनके एप के जरिए सौरभ को 100 लाट लॉकेट होने की बात कहकर एकमुश्त 13 लाख रुपए आरटीजीएस करायासौरभ ने जब इसकी जानकारी लेनी चाही तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर सौरभ ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…