• 23/08/2024

फार्महाउस की छत गिरने से दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत, बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा था अवैध निर्माण

फार्महाउस की छत गिरने से दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत, बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा था अवैध निर्माण
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरने से मजदूरों और एक ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 मजदूरों 1 ठेकेदार की मौत हो गई है। जिला प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के सिमरोल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चोरल इलाके में हुई। स्लैब डालने के बाद मजदूर और ठेकेदार उसी के नीचे सो गए थे। पुलिस ने सभी 5 शव घटनास्थल से निकाल लिए हैं। घटना की वजह खराब क्वालिटी का निर्माण बताया जा रहा है। हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

 

घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से अनुमति जारी की गई थी। निर्माण कार्य के लिए नक्शे की अनुमति नहीं ली गई थी। राजस्व विभाग ने भी इसकी अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…