• 23/08/2024

विवादित प्राचार्य को प्रभारी DEO बनाने पर छात्र संघ का बवाल, पदभार देने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विवादित प्राचार्य को प्रभारी DEO बनाने पर छात्र संघ का बवाल, पदभार देने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Spread the love

सारंगढ़ के विवादित प्राचार्य को प्रभारी DEO बनाने को लेकर पूरे क्षेत्र में विरोध फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि पूर्व विवादित प्राचार्य एल.पी. पटेल को सारंगढ़ में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर फिर से पदभार देने के आदेश के बाद छात्र संगठन में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।छात्र संगठनों और पूर्व छात्रों ने इस निर्णय पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए और निश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

पूर्व छात्रों का कहना है की कई गंभीर मामलों में इन्हें प्रत्यक्ष दोषी पाया गया। जिस पर प्रशासन द्वारा इनको कई बार निलंबित किया जा चुका है। और इनका स्थानांतरण भी किया गया। प्राचार्य पर अपने पद का गलत उपयोग कर अपने बेटी को परीक्षा नियम के विपरीत जा कर उसे निजी लाभ दिलाने, एवं अपने विद्यालय के छात्रों को बोर्ड परीक्षा से वंचित करने और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप है।

इन आरोपों के चलते प्राचार्य का ट्रांसफर जांजगीर जिले में किया गया है। जहां इनके रवैये में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। पूर्व छात्रों का आरोप है कि वहां भी स्कूली छात्रों से 500 रुपये अवैध वसूली किया गया। जिसमे इनको फिर निलंबित किया गया। तमाम आरोपों के बावजूद अब इनको प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसका जमकर विरोध किया जा रहा है।

प्राचार्य द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों का परिपालन नहीं किया और फिर से जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर इन्हे जिला शिक्षा अधिकारी जैसे महत्त्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाना बहुत ही निंदनीय विषय है। जिसके विरोध में पूर्व छात्रों ने अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन करने को लेकर अनुविभागी अधिकारी सारंगढ़, व सीटी कोटवाली थाना प्रभारी के विरोध प्रदर्शन की सूचना दी। जिसमें प्रतिलिपि में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के भी ज्ञापन सौंपा गया है।

Related post

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – साव

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – साव

Spread the love00 वंदे मातरम शिविर में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता…
राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर…
CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद!

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज,…

Spread the loveरायपुर।  नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशवासियों को एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने जा रहा है। सिख धर्म…