• 29/08/2024

पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, दो और की तलाश जारी, 9 लोगों की ले चुके हैं जान, खौफ के साए में 35 गांव

पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, दो और की तलाश जारी, 9 लोगों की ले चुके हैं जान, खौफ के साए में 35 गांव
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर चौथे भेड़िये को भी पकड़ लिया गया है। वन विभाग का पूरा अमला बाकि बचे 2 से 3 और भेड़ियों को पकड़ने में लगा हुआ है। 6 से 7 खूंखार आदमखोर भेड़ियों का क्षेत्र के तकरीबन 35 गांवों में आतंक हैं।

बहराइच में चौथे भेड़िये को भी वन विभाग ने पकड़ लिया है लेकिन बावजूद इसके इस क्षेत्र में रहने वाला हर शख्स खौफ के साए में जी रहा है। वजह इन भेड़ियों का आदमखोर होना।  ये आदमखोर भेड़िये इस क्षेत्र में मार्च से लेकर अब तक 9 लोगों की जान ले चुके हैं। जिसमें कि 8 बच्चे भी शामिल हैं।

ऑपरेशन भेड़िया में फॉरेस्ट की 25 टीमें

इन भेड़यों के आतंक के मद्देनजर वन विभाग ने ऑपरेशन भेड़िया चलाया है। भेड़ियेां को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगाई गई हैं। इस ऑपरेशन में वन विभाग को सफलता भी मिली है।

वन विभाग अब तक चार भेड़ियों को पकड़ चुका है। चौथा भेड़िया बहराइच के महसी इलाके में गन्ने के एक खेत से पकड़ा गया। इस चौथे भेड़िये को पकड़ने के बाद वन विभाग की टम को थोड़ी राहत जरुर मिली है। लेकिन गांवों में मंडरा रहा खतरा अभी भी बरकरार है। जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोग रात में पहरा दे रहे हैं। ताकि और कोई बच्चा इन भेड़ियों का शिकार न बन सके।

बंदूक लेकर निकले विधायक

खौफ का आलम इसी से समझा डजा सकता है कि बहराइच की महसी सीट से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह अपने समर्थकों के साथ बंदूक लेकर भेड़ियों की खोज में निकल चुके हैं।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…