• 29/08/2024

तीन महिला नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ जारी

तीन महिला नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ जारी
Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसी ऑपरेशन के तहत नारायणपुर और कांकेर सीमा क्षेत्र में अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारी गई तीनों नक्सली महिलाएं हैं।

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर एवं कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ में बड़ी संख्या में माओवादियों के उपस्थित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ, डीआरजी और एसटीएफ की टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

दोनों ही तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर है। तीनों ही महिला माओवादी बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।

आपको बता दें हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित 7 राज्यों की समन्वय समिति की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि मार्च 2024 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए भी कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर माओवादी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो हम उन्हें पाताल में भी खोज कर मार गिराएंगे।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…