• 30/08/2024

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, लवमैरिज से नाराज था पत्नी का परिवार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, लवमैरिज से नाराज था पत्नी का परिवार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Spread the love

खंडवा से प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से युवक तीरथ सांवले की हत्या कर दी गई। हत्या के समय युवक घर में अकेला था। भाभी की तबीयत खराब होने से परिजन जिला अस्पताल में थे। परिवार ने युवती के भाई सहित परिवार के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की है। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंचे। फिलहाल, आरोपी फरार है। घटना को लेकर जिला अस्पताल में किसी तरह का हंगामा न हो। इसे लेकर पुलिस टीम को तैनात किया गया है।

DSP अनिल चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। मृतक युवक ने एक साल पहले लव मैरिज किया था। जिसको लेकर लड़की के परिजनों से विवाद चल रहा था।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…