• 04/09/2024

फर्जी पुलिस वाले के जाल में फंसी, आबरू और पैसा भी लुटाया, 12 महिला पुलिस कर्मियों के साथ हुआ बड़ा कांड

फर्जी पुलिस वाले के जाल में फंसी, आबरू और पैसा भी लुटाया, 12 महिला पुलिस कर्मियों के साथ हुआ बड़ा कांड
Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खाकी वर्दी पहनकर एक शख्स ने ऐसे कारनामे कर दिए कि अफसर भी भौंचक्के रह गए। खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले इस शख्स ने कई महिला सिपाहियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उनके साथ शारीरिक संबंध  भी बनाए। यही नहीं उसने उनसे जमकर पैसे भी वसूले। ऐसा उसने एक दो नहीं बल्कि 12 महिला सिपाहियों के साथ किया। खाकी वर्दी पहनकर उसके गुलाबी कारनामे की सच्चाई तब सामने आई जब उसकी शिकार एक महिला पुलिस कर्मी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने ये सारे कांड एक पुलिस कर्मी से धोखा खाने के बाद बदला लेने के इरादे से किया गया। पुलिस भर्ती के नाम पर एक सिपाही ने उसके साथ ठगी  की थी। जिसके बाद उसने खाकी वर्दी वालों से बदला लेने की ठान ली। फिर उसने एक-एक करके 12 महिला सिपाहियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठते चला गया।

राजन के प्रेम जाल में फंसकर शारीरिक संबंध बनाने वाली बरेली थाना में तैनात महिला सिपाही को जब उसकी सच्चाई पता  चली तब उसने  कोतवाली थाना में उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। मामले में कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अफसर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लखीमपुर में भी कुछ मामले दर्ज हैं। उसने की महिला पुलिस कर्मियों को धोखा दिया लेकिन अभी तक उसके खिलाफ बरेली की महिला सिपाही ने ही  एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में  पता चला है कि उसने 12 महिला पुलिस कर्मी उसके जाल में फंस चुकी हैं। उसके मोबाइल में कई फोटो मिले हैं  जिसमें वह पुलिस की वर्दी  पहने हुए है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…