• 08/09/2024

ताश की पत्तों की तरह ढही इमारत, आखिर क्या थी वजह! बिल्डिंग हादसे की पढ़िए पूरी खबर

ताश की पत्तों की तरह ढही इमारत, आखिर क्या थी वजह! बिल्डिंग हादसे की पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा सामने आया है। जहां सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबकर आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग का आधा हिस्सा अचानक भर-भराकर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग के अंदर कई लोग मौजूद थे। और बिल्डिंग में काम चल रहा था। मजदूरों के नीचे दबे होनेेेेेेेे की खबर सुनकर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मलबे से निकाले गए लोगों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

भूकंप आया, न ही आसपास कोई खोदाई की गई और न ही इमारत जर्जर थी। फिर भी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्टनगर में जिस तीन मंजिला इमारत के ढहने से हादसा हुआ, वह महज एक दशक पहले बनी थी। निर्माण के वक्त घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने को लेकर जताई जा रही है। फिलहाल जांच के बाद ही इमारत ढहने की वजह पूरी तरह से साफ हो सकेगी।

 

Related post

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 22 September 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जरूरी फैसले और रिश्तों में…
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…