• 10/09/2024

‘मुझे मोदी जी पसंद हैं’, अमेरिका में राहुल गांधी का चौंंकाने वाला बयान

‘मुझे मोदी जी पसंद हैं’, अमेरिका में राहुल गांधी का चौंंकाने वाला बयान
Spread the love

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया। इस लेक्चर में उन्होंने एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में जो डर था, वह अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी का 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संपर्क, यह सब अब इतिहास बन गया है।राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके पास पैसा नहीं था, क्योंकि उनके सभी बैंक अकाउंट्स चुनाव से तीन महीने पहले ही सील कर दिए गए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘भारत में राजनीति मौलिक है और इसलिए, हमारे दृष्टिकोण से, हम जो देखते हैं। उससे कुछ लोग सहमत होंगे और कुछ लोग असहमत होंगे। अगर आप कांग्रेस पार्टी को देखें और इसकी तुलना अन्य राजनीतिक दलों से करें तो इसमें खुद को फिर से बनाने की क्षमता दिखेगी। इसमें एक राजनीतिक संगठन के रूप में कुछ गुण हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा, आप आश्चर्यचकित होंगे लेकिन मुझे मोदी जी पसंद हैं। मैं वास्तव में मोदी जी से नफरत नहीं करता हूं। उनका एक दृष्टिकोण है और मैं इस दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं उससे नफरत नहीं करता हूं और वास्तव में मैं कई क्षणों में उनके साथ सहानुभूति रखता हूं।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…