• 11/09/2024

मस्जिद के अवैध निर्माण पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

मस्जिद के अवैध निर्माण पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है।हिंदू संगठनों के लोगों का कहना है कि जेल रोड़ में बनी मस्जिद अवैध है और इसे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बनाया गया है।

मस्जिद का अवैध निर्माण गिराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन देव भूमि ने प्रदर्शन शुरू कर दिया इस मस्जिद का रास्ता दिल्ली टनल से होकर गुजरता है। जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ा और जय श्री राम के नारे लगाए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। वहीं पुलिस ने दो बार लाठी चार्ज किया और वॉटर कैनन भी चलाया। पत्थरबाजी और झड़प में प्रदर्शनकारी और कई सिपाही घायल हो गए। में

शिमला में स्थित संजौली मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन के लोग पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन की शुरुआत एक लड़ाई से हुई थी। जहां शिमला के मल्याणा इलाके में विक्रम सिंह नामक 37 साल के युवक के साथ करीब 6 लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट को लेकर विक्रम ने थाने में केस दर्ज कराया और बताया कि मारपीट के बाद सभी आरोपी मस्जिद में छिप गए। बता दें कि जिन लोगों ने विक्रमसिंह से मारपीट की उन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related post

Aaj Ka Panchang 06 July 2026: आज रवि योग के साथ रहेगा भद्रा और पंचक का साया, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 06 July 2026: आज रवि योग…

Spread the loveAaj Ka Panchang 06 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 06 जुलाई 2026, सोमवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj Ka Rashifal : आज 6 जुलाई को किन जातकों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 6 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 6 July 2026, आज का राशिफल : आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाति…
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र…

Spread the loveसहकार प्रेरणा सम्मान से नवाजी गईं महिलाएं, 36 लाख रुपये के औषधीय उत्पादों का किया विक्रय रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…