• 11/09/2024

बुरे फंसे राहुल गांधी.. भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात पर BJP हुई आगबबूला, कहा- कांग्रेस खुलेआम देश के खिलाफ काम कर रही

बुरे फंसे राहुल गांधी.. भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात पर BJP हुई आगबबूला, कहा- कांग्रेस खुलेआम देश के खिलाफ काम कर रही
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पूरी तरह से विवादों में घिर चुकी है। भारत में सिखों और आरक्षण को लेकर दिए गए बयान के बाद अब राहुल गांधी की अमेरिकी सांसद से मुलाकात को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कट्टरपंथी इस्लामिक नेता और भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर बीजेपी अब राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की है। इल्हान भारत विरोधी, कट्टरपंथी इस्लामिक और आजाद कश्मीर की पैरोकार है। यहां तक कि इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तान के नेता भी चौकन्ना होंगे। कांग्रेस अब खुलकर भारत के खिलाफ काम कर रही है।”

निशिककांत दुबे ने कहा कि लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर है, जो खालिस्तान और कश्मीर को अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती हैं। अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

कौन है इल्हान उमर?

इल्हान उमर अमेरिकी सांसद है। वो भारत विरोधी कट्टरपंथी इस्लामिक नेता के रुप में पहचानी जाती हैं। इल्हान ने साल 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) का दौरा किया था। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने उन्हें फंडिंग की थी। जिसमें उनके सारे खर्च शामिल थे।

इसके साथ ही इल्हान पर भारत को लेकर दुष्प्रचार करने का भी आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भारत में 20 करोड़ मुसलमानों के नरसंहार के कगार पर पहुंचने की झूठी खबर भी फैलाई थी।

Related post

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक…

Spread the loveरायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर…
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर, हर घर जल ग्राम के रूप में मिली नई पहचान

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनझरी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54…

Spread the love00 डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में – शर्मा 00 एक्के नंबर- सब्बो बर…