• 13/09/2024

Gas Leak: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से हड़कंप, शहर में छाया धुंध, लोगों की आंखों और गले में जलन

Gas Leak: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से हड़कंप, शहर में छाया धुंध, लोगों की आंखों और गले में जलन
Spread the love

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे अंबरनाथ में एक केमिकल फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने लगा। गैस के हवा में फैलने से लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं आने लगी। इस घटना से लोगों के जेहन में 1984 में हुई भोपाल गैस त्रास्दी  की यादें ताजा हो गई। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना बीती रात करीब नौ से 12 बजे के आसपास की है। अंबरनाथ के एमआईडीसी परिसर में स्थित निककेम केमिकल कंपनी से गैस रिसाव होने लगी। देखते ही देखते धुएं ने पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया। गैस लीक होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंखों और गले में जलन के साथ खराश की समस्याएं आने लगी।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के अमले ने एमआईडीसी परिसर में स्थित सभी कंपनियों में जांच की। वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मोबाइल वैन से वायु प्रदूषण की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे घबराए नहीं, स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 27 May 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई…
Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 27 May 2026 : आज 27 मई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Spread the loveरायपुर- बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या…