• 13/09/2024

Breaking: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम राहत, जेल से आएंगे बाहर, जानें किन शर्तों पर मिली जमानत

Breaking: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम राहत, जेल से आएंगे बाहर, जानें किन शर्तों पर मिली जमानत
Spread the love

कथित शराब घोटाला के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। इसके साथ ही कहा कि उनकी गिरफ्तारी गलत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ट्रायल जल्दी पूरा नहीं होगा। लिहाजा उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने का औचित्य नहीं है।

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दी है। जिसमें कहा गया है कि वे न तो सीएम कार्यालय जाएंगे और न ही सचिवालय। किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे जब तक ऐसा करना जरूरी न हो। वे किसी गवाह से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं करेंगे। अपने ट्रायल को लेकर कोई सार्वजनिक बयान या टिप्पणी नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश होना होगा और वे जांच में सहयोग करेंगे।

सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वे ईडी के कस्टडी में थे। हालांकि उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। लेकिन सीबीआई के केस में गिरफ्तारी की वजह से उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था।

आपको बता दें साल 2021-22 में दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई गई नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। बाद में केजरीवाल सरकार ने इसे वापस ले लिया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि शऱाब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह नीति बनाई गई थी। इसके बदले में शराब कारोबारियों द्वारा रिश्वत दी गई थी। ईडी और सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…