• 14/09/2024

CM नहीं, दीदी की हैसियत से आई हूं हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों से ममता बनर्जी ने की अपील

CM नहीं, दीदी की हैसियत से आई हूं हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों से ममता बनर्जी ने की अपील
Spread the love

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से पहले रेप और बाद में उसकी हत्या के मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। डॉक्टरों के इस प्रदर्शन को खत्म कराना अब राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती की तरह है।

बता दें कि गुरुवार को डॉक्टरों का एक दल बैठक के लिए नबन्ना पहुंचा था, लेकिन यह बैठक नहीं हो पाई थी। ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बैठक स्थल पर नहीं आए। इसके बाद कहा कि वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स से मिलने पहुंची। यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकरी डॉक्टर मौजूद थे। सीएम बनर्जी ने कहा कि मैं इस केस में आपके साथ हूं। मैं आपका दर्द समझती हूं। यहां सीएम नहीं बल्कि दीदी के हैसियत से आई हूं। आपसे अनुरोध कर रही हूं, काम पर लौट आइए। बारिश के बीच सड़क पर आप प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे मेरी रातों की नींद उड़ गई है।

ममता बनर्जी ने आगे डॉक्टर को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संकट को हल करने का यह आखिरी प्रयास कहा। इस दौरान उन्होंने आरजी कर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को भंग करने की घोषणा की।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…