• 14/09/2024

भारी बारिश से कई जगहों पर मची तबाही, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं बाढ़ का कहर, जाने कहां कितनी बारिश

भारी बारिश से कई जगहों पर मची तबाही, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं बाढ़ का कहर, जाने कहां कितनी बारिश
Spread the love

देश के कई राज्यों में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर प्रदेश में 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक की मौत आकाशीय बिजली गिरने और 6 लोगों की मौत भारी बारिश की वजह से हुई है। दो उत्तराखंड में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से गंगा, कोसी और काली नदियां उफान पर हैं।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और तटीय इलाकों में नहीं जाने की अपील की है। भारी बारिश के दौरान लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश की 200 सड़कें भी बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में एक NH समेत 30 सड़कों पर आवाजाही ठप है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आसन, क्वारी, सिंध और चंबल नदियां उफान पर हैं। 100 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है।

मुरैना में ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिर गई। जिसमें 3 लोग बह गए। उनमें एक को बचा लिया गया, जबकि 2 की तलाश जारी है। धर्मपुरा में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज से सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…