• 15/09/2024

ताजमहल में टपकते पानी के वीडियो पर असमुद्दीन ओवैसी ने ASI पर कसा तंज, यह 10वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने और पीएचडी के लिए आवेदन करने जैसा है!

ताजमहल में टपकते पानी के वीडियो पर असमुद्दीन ओवैसी ने ASI पर कसा तंज, यह 10वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने और पीएचडी के लिए आवेदन करने जैसा है!
Spread the love

ताजमहल के गुंबद से पानी टपकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद कई लोगों ने ASI को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इस लिस्ट में AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी जुड़ चुका है। असदुद्दीन ओवैसी ने ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी के रिसाव के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने विश्व धरोहर स्मारक की सुरक्षा में कथित विफलता के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को दोषी ठहराया। ओवैसी ने कहा- वक्फ स्मारकों को उसके अधीन कर दिया जाना चाहिए, ताकि वह उनका रखरखाव कर सके। यह 10वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने और पीएचडी के लिए आवेदन करने जैसा है!

ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी के रिसाव होने के लिए ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगरा में लगातार हो रही बारिश को कारण बताया और मुख्य छत को किसी भी तरह के संरचनात्मक नुकसान की संभावना से इनकार किया।

ताजमहल के मुख्य मकबरे में पानी टपकने के लिए भी विभाग यही संभावना जता रहा है कि कलश में इस्तेमाल हुई लोहे की राड में जंग लगने से यह स्थिति हुई है। इनके नमी व आक्सीजन के संपर्क में आने से जंग लगने पर पत्थर चटक रहे हैं।

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री…

Spread the loveसीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के साझा प्रयासों को और सशक्त बनाने पर दिया गया जोर रायपुर, मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

Spread the loveनिगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य करार कर्मचारियों ने जताया निगम प्रबंधन का आभार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…