• 15/09/2024

देश को फिर मिली नई रफ्तार, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत…PM बोले- देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़ा समाज

देश को फिर मिली नई रफ्तार, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत…PM बोले- देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़ा समाज
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने झारखंड में रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजनाओं की शुरुआत भी की। पीएम ने झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़े समाज का विकास करना है।

खराब मौसम की वजह से PM मोदी जमशेदपुर नहीं पहुंचे और रांची से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। PM मोदी का जमशेदपुर में रोड शो भी कैंसिल हो गया है। हालांकि उनकी रैली तय समय पर होगी। इधर, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सांसद विद्युत वरण महतो, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद टाटानगर प्लेटफार्म नंबर एक से टाटा- पटना वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन में केंद्रीय विद्यालय के छात्र मौजूद थे, जिन्हें कुछ दूरी तक सफर करने का मौका मिला।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…