• 16/09/2024

सनकी पति का अजीबो गरीब कारनामा; पत्नी का सिर धड़ से अलग कर सड़कों पर घूम रहा था सिरफिरा

सनकी पति का अजीबो गरीब कारनामा; पत्नी का सिर धड़ से अलग कर सड़कों पर घूम रहा था सिरफिरा
Spread the love

बिहार के मधेपुरा से एक सनकी पति का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर और पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी का सिर हाथ में लेकर सड़कों पर घूम रहा था।

इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी को बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिहार के मधेपुरा गांव की श्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक सनकी पति ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

इस संबंध में पति ने हत्या कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध चल रहा था। जिसके बारे में बार-बार समझाने के बावजूद पत्नी नहीं मान रही थी। इससे आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी की धारदार दरिया से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…