• 16/09/2024

सीवरेज की सफाई कर रहे मजदूर हुए हादसे का शिकार, मिट्टी और पत्थरों में दबकर हुई मौत, नाराज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

सीवरेज की सफाई कर रहे मजदूर हुए हादसे का शिकार, मिट्टी और पत्थरों में दबकर हुई मौत, नाराज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
Spread the love

मध्य प्रदेश के रतलाम से हड़कंप मचा देना वाला मामला सामने आया है, जहां 10 फीट गहरे सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे 2 लोग अचानक सड़क धंसने से दब गए। एक व्यक्ति की मौत, तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।

दरअसल, रतलाम के दिलीप नगर में शिवराज लाइन साफ करने के लिए जेसीबी से खुदाई कर 10 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए थे। जिसमें दो ठेका कर्मचारी गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे का हिस्सा धस गया और मिट्टी और पत्थर से कर्मचारी दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि एंबुलेंस और फायर लाॅरी देरी से पहुंची थी। कर्मचारियों के पास सेफ्टी के साधन भी नहीं थे। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मुश्किल से निकाला जा सका है। वहीं मजदूर का कहना है कि कर्मचारियों को गड्ढे में उतरते समय ठेका कंपनी ने सुरक्षा के साधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…