• 23/09/2024

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान
Spread the love

प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्हें कच्चे मकान में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल रही है। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के भरदैयाडीह पंचायत के आश्रित ग्राम जेंजराडीह के अजय शिकारी ने बताया कि पहले उसका घर मिट्टी का था, जिससे परिवार को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन-यापन करना मुश्किल हो जाता था। साथ ही कच्चे मकान में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीव-जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था।

जेंजराडीह के अजय शिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से अब पक्का मकान मिलने से इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए चार किस्तों में राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिली है। उसका मकान अब तेजी से पूर्णता की ओर है। अजय शिकारी कहते हैं कि हम जैसे रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्का आवास मिलना किसी सपने से कम नहीं है। सरकार की मदद से हमारा एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है। इस जनहितैषी संवेदनशील योजना के लिए उसने राज्य और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…