• 24/09/2024

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग: धमाकों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग: धमाकों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई।और देखते ही देखते आग की लपटों से पूरा गोदाम धधक उठा। कुछ ही देर में गोदाम में रखे सारे पटाखे फूटने लगे। भीषण आग से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां अवैध रूप से पटाखे को डंप करके रखा गया था। जहां यह हादसा हो गया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तेज लपटों से इलाके में धुआं धुआं फैल गया।

पटाखे की गूंज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर भागने लगे। वहीं स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। और उनका कहना है कि पटाखे गोदाम के प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

दरअसल पटाखा गोदाम जिस जगह पर स्थित है वह एक बाजार का हिस्सा है और उसके आसपास सैकड़ो लोगों की बसाहट है। अगर फायर ब्रिगेड समय पर आग न बुझा पाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर माहौल को देखकर पुलिस ने लोगों का वहां आने जाने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस पटाखा गोदाम किसका है और इस गोदाम की संचालन की अनुमति किसने दी इस बात का पता लगाने में जुटी है।

Related post

14 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सरोना , बालोद स्टेशन का हुआ कायाकल्प

14 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बालोद…
सेवा-सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं, अब 442 डिजिटल सुविधाएं एक ही केंद्र पर, घर बैठे बन रहे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

सेवा-सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं, अब 442 डिजिटल…

Spread the loveरायपुर: राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा-सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का सबसे…
CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस जांच में जुटी

CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश,…

Spread the loveदुर्ग।  दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा इलाके…