• 29/09/2024

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: खुद को पत्रकार बताने वाले सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: खुद को पत्रकार बताने वाले सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके बाद आलिशान घर और गाड़ियां होने की भी जानकारी सामने आई है। दरअसल, 2 युवकों ने पहले तो चाय बेचने वाले के नाम से बैंक खाता खुलवाया फिर इस खाते से 1.65 करोड़ का ट्रांजैकशन करवाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित धीरज महतो के मुताबिक वो चाय की दुकान चलाता है। खुद को पत्रकार बताने वाले रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान अक्सर दुकान आया-जाया करते थे। यहीं उनकी पहचान हुई। फिर दोनों ने सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाने की बात कहकर मेरे और मेरे दोस्त मुकेश तांडी के खाते की जानकारी ली।

इसके बाद दोनों पत्रकारों ने शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने का लालच दिया और उसके नाम से ही बैंक खाता खुलावाया। दोनों युवक तथाकथित पत्रकार बताए जा रहे हैं। जिनका नाम गोविंद चौहान और रविकांत मिश्रा है। दोनों आरोपी महादेव सट्टा एप से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…