• 01/10/2024

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा, एमडी ड्रग्स का सरगना नाइजीरियन सहित 3 गिरफ्तार

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा, एमडी ड्रग्स का सरगना नाइजीरियन सहित 3 गिरफ्तार
Spread the love
छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और रायपुर में कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता हासिल की है। रायपुर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स तस्करी के सरगना नाइजीरियन नागरिक मिस्टर इनोसेंट ओलोचुक को दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश से ड्रग पेडलर अमनदीप सिंह छाबड़ा और अशोक यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है।
रायपुर एसपी डॉ संतोष सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निजात अभियान के दौरान पिछले दिनों 23 और 25 सितंबर को पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने कमल विहार सेक्टर 4 चौक ऑक्सीजोन के पास से एमडीएमए ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू, सोनू अग्रवाल तथा रायपुर में सप्लायर आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 65 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर बरामद किया था।
पूछताछ में आरोपी आर्यन ठाकरे ने हिमाचल प्रदेश के कसोल स्थित होटल एप्पल पाई के संचालक से अमनदीप सिंह छाबड़ा से एमडीएमए ड्रग्स लाकर रायपुर में दूसरे आरोपी अभिषेक साहू को सप्लाई करने की जानकारी दी।
आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने हिमाचल प्रदेश के कसोल में दबिश देकर अमनदीप सिंह छाबड़ा  को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कसोल में स्थित बेस्ट एवं मस्ट दुकान के संचालक अशोक यादव द्वारा चरस सप्लाईल की जाती है। वहीं दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन मूल के मिस्टर इनोसेंट द्वारा एमडीएमए और एमडी ड्रग्स सप्लाई की जाती है। पूछताछ में उसने बताया कि मिस्टर इनोसेंट ही एमडीएमए और एमडी ड्रग्स का सरगना है।
आरोपी अमनदीप सिंह छाबड़ा से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कसोल से अशोक यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने दिल्ली के उत्तम नगर से नाइजीरियन मिस्टर इनोसेंट को एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मिस्टर इनोसेंट के कब्जे से 124 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो महीने में डेढ़ करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पिछले दो महीने में पुलिस ने निजात अभियान के दौरान 19 मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 करोड़ 60 लाख 11 हजार 550 रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा – 251.22 किलोग्राम, प्रतिबंधित नशीली सिरप – 59 शीशी कोडिन, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट – 1152 नग स्पास्मों एवं 80 नग नाईट्रोटेन, अफीम – 2.106 किलोग्राम, चरस – 7.96 ग्राम, एम.डी.एम.ए. टैबलेट – 98 नग, एम.डी.ड्रग्स (कोकीन) – 189 ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त वाहन चारपहिया वाहन – 05 नग, ट्रक – 01 नग एवं घटना में अन्य सामग्री 01 नग पिस्टल मय मैग्जीन, 04 नग स्मार्ट फोन, 01 नग इलेक्टिक तौल, 100 नग खाली कैप्सूल, 100 नग कैप्सूल कवर बरामद किया।

Related post

Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के…

Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 October 2026: 17 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में…
नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…