• 03/10/2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार
Spread the love

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस के सहित सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी प्रचार का नेतृत्व कर कर रहे हैं, तो बीजेपी की ओर से तीन राज्यों के सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रचार के लिए मैदान में हैं।

बीजेपी से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में आज जनसभाएं करेंगें। वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी जनसभाएं लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रचार के लिए हरियाणा आयेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बीजेपी के क्षेत्रों में भी जनता को साधने की कोशिश करेंगे।

राहुल दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बता कि प्रचार के दौरान चुनाव आयोग ने 14,500 से ज्यादा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें दर्ज की हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर बड़ी मुठभेड़; गोलीबारी में सेना ने दो को किया ढेर, एक अधिकारी समेत चार जवान घायल

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर बड़ी मुठभेड़; गोलीबारी…

Spread the loveजम्‍मू-कश्‍मीर में आतंक पर नकेल कसने की कवायद जारी है। कुलगाम में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को…