• 03/10/2024

कबाड़ में मिली पुस्तकों पर शिक्षा विभाग का एक्शन; छत्तीसगढ़ के दूसरे नंबर की IAS रेणु पिल्लै करेंगी पुस्तक निगम के घोटाले की जांच

कबाड़ में मिली पुस्तकों पर शिक्षा विभाग का एक्शन; छत्तीसगढ़ के दूसरे नंबर की IAS रेणु पिल्लै करेंगी पुस्तक निगम के घोटाले की जांच
Spread the love

राजधानी रायपुर में किताबें कबाड़ में मिलने के मामले में IAS रेणु पिल्लै को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने सीनियर IAS रेणु पिल्लै को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों सिलयारी के एक पेपर मिल के कबाड़ में वर्तमान सत्र 2024-25 की किताबें पाई गई थी। इसके बाद हड़कंप मच गया।

चूकि इस समय स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास है, लिहाजा सिस्टम हरकत में आया और जांच प्रारंभ कर दी गई। आपको बता दें कि ये मामले कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उजागर किया था। पाठ्य पुस्तक निगम के जिस महाप्रबंधक प्रेमप्रकाश मिश्रा को जांच कमेटी में रखा गया था, सरकार ने उसे प्रारंभिक तौर पर जिम्मेदार मानते हुए बाद में सस्पेंड कर दिया।

सरकार ने वास्तविकता को समझते हुए और बडी कमेटी बनाते हुए छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी रेणु पिल्ले को जांच की कमान सौंप दी। रेणु पिल्ले से सरकार ने सात बिंदुओं में जवाब मांगा है। उसमें प्रमुख यह है कि इस गड़बड़ी के लिए कौन अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार हैं। उनसे 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…