• 04/10/2024

मूर्ति समेत मंदिर की चोरी; श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश.. पुलिस मामले की जांच में जुटी

मूर्ति समेत मंदिर की चोरी; श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश.. पुलिस मामले की जांच में जुटी
Spread the love

मध्य प्रदेश के सीधी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अब तक मंदिरों में चोरी की घटनाएं आपने सुनी होगी। लेकिन कुसमी इलाके में चोरों ने मंदिर में सेंध नहीं लगाई है, बल्कि मंदिर ही ले उड़े हैं। तुर्राधाम में चोरों ने पूरा मंदिर ही गायब कर दिया है। चोरों के इस दुस्साहस से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल जंगलों के बीच तुर्राधाम में करीब एक हजार साल पुराने मां भगवती के प्राचीन मंदिर पर चोरों की नजर पड़ गई। पत्थरों से बने इस मंदिर की निर्माण शैली बेहद आकर्षक थी।चोरों ने जेसीबी की सहायता से खुदाई कर इस आस्था केंद्र को देवी की प्रतिमा समेत गायब कर दिया है। नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में शीश नवाने श्रद्धालु पहुंचे तो मंदिर चोरी होने की हैरतअंगेज घटना का खुलासा हुआ।

घटना को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तुर्रा धाम में मां भगवती का एक प्राचीन मंदिर भी है जो लगभग 1 हजार साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर की कलाकृति बेहद शानदार थी। जिसे प्राचीन पत्थरों से बनाया गया था।

अब इस मंदिर को ही चोरों ने चोरी कर लिया। मामले की जानकारी आज लगी है। पता चला है कि मंदिर और मूर्ती गायब है। यह मंदिर जंगल के बीचो-बीच है जिसकी वजह से लोगों को पता नहीं चला। यह जगह वन विभाग के अधीन आती है, इसलिए वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…