• 04/10/2024

Big Breaking: नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़, 14 माओवादी ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद

Big Breaking: नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़, 14 माओवादी ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। अब नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा में जवानों की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा 14 नक्सलियों को मार गिराए जाने की खबर है। मौके से बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: NIA की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, BJP नेता की हत्या से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि फोर्स को नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। जैसे ही आज सुबह फोर्स की टुकड़ी इलाके में पहुंची उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: Breaking: CM से नाराज विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूदे, मचा हड़कंप 

शुक्रवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में जवानों द्वारा 14 नक्सलियों को मार गिराए जाने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक जवानों ने सर्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया है। जिसमें एके-47 और एसएलआर सहित कई अन्य हथियार शामिल है। फिलहाल फोर्स का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: ये कैसी आस्था! महिला ने तलवार से काटी अपनी जीभ, मां दुर्गा को अर्पित की 

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…