• 06/10/2024

भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स, राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स, राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
Spread the love

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है दरअसल उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग की थी। इसके लिए डॉक्टरों ने प्रदेश सरकार को 24 घंटे का समय दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद डॉक्टर  अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने धरना स्थल पर CCTV कैमरा लगाने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि CCTV कैमरा की मदद से लोग भूख हड़ताल की गतिविधियों को देख सकेंगे। मौजूदा वक्त में 6 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। इससे पहले 4 अक्टूबर को उन्होंने दोबारा की गई हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है। लेकिन इस दौरान वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जूनियर डॉक्टर ने कहा कि यदि अनशन के दौरान किसी डॉक्टर की तबियत खराब होती है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा, हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है और यही कारण है कि हम प्रशासन की किसी भी तरह की बाधा से नहीं डरते। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं हम भूख हड़ताल जारी रखेंगें।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…