• 06/10/2024

घातक बीमारी से पीड़ित हुए इस राज्य के CM, जानिए क्या है इसके लक्षण और किस तरह से कर सकती है आपको प्रभावित

घातक बीमारी से पीड़ित हुए इस राज्य के CM, जानिए क्या है इसके लक्षण और किस तरह से कर सकती है आपको प्रभावित
Spread the love

पंजाब के सीएम भगवंत मान घातक बीमारी लेप्टो स्पाय रोसिस से पीड़ित हो गए हैं। बुखार की जांच के दौरान डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि कर दी है। ये एक गंभीर बीमारी मानी जाती है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर गाय, घोड़े, कुत्ते, चूहे,सुअर जैसे कई जानवरों के यूरिन में मिलता है। इसके लक्षण फ्लू के समान होते हैं।

दुनियाभर में हर साल इसके 10 लाख मामले सामने आते हैं। और हर साल इस बीमारी से पीड़ित 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इस बैक्टीरियल के संक्रमण के ज्यादातर मामले गर्म और उमस भरे इलाकों में ही पाए जाते हैं।

लेप्टोस्पायरोसिस एक गंभीर बीमारी है, जो लेप्टोस्पायरा नाम के बैक्टीरिया के संक्रमण से होती है। लेप्टोस्पायरोसिस के शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और पेट दर्द होते हैं। गंभीर मामलों में पीलिया, फेफड़ों में संक्रमण, किडनी की समस्या, और ऑर्गन फेलियर जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। शुरू में इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, जो बाद में वेइल सिंड्रोम जैसी घातक स्थिति में बदल सकते हैं।

लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी है। इसके इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग किया जाता है। हल्के मामलों में मरीज बिना इलाज के भी ठीक हो सकते हैं, जबकि गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती कर इलाज की जरूरत पड़ती है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…