• 06/10/2024

शादी कर घर आई नई दुल्हन ने किया कुछ ऐसा काम.. देखकर उड़े सबके होश, मां-बाप समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी कर घर आई नई दुल्हन ने किया कुछ ऐसा काम.. देखकर उड़े सबके होश, मां-बाप समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

पन्ना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। दुल्हन और उसके कथित माता-पिता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, सुनवानी थाना में फरियादी संतोष कुमार शुक्ला ने 21 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। कि उनके बेटे सोनू शुक्ला की शादी महिमा शर्मा से हुई थी। जो शादी के 8 दिन बाद सोना-चांदी और नगदी लेकर फरार हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। तब पता चला कि इसके पीछे पूरा गैंग है। जिसके सरगना समेत कई आरोपियों को पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से हाफ पेटी चांदी, मंगलसूत्र, पायल, 10 हजार नगद, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल जप्त किए हैं। आरोपियों ने दमोह में भी ठगी करने की बात कबूल की है।

पुलिस ने सभी के पास से धोखाधड़ी से लूटे गए सोने चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। लुटेरी दुल्हन के ससुर ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले ही मेरे बेटे की शादी हुई थी। घर आते ही दुल्हन सोना-चांदी और रुपए लेकर फरार हो गई। एक पल तो हम कोई यकीन नहीं कर सके।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…