• 06/10/2024

छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड, पड़ोसी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड, पड़ोसी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छेड़खानी से परेशान एक महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। महिला ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें महिला ने अपने पड़ोसियों के साथ ही कई अन्य लोगों पर गुंडागर्दी और छेड़खानी का आरोप लगाया है।यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, महिला ने फेसबुक पोस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा और छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

इसे भी पढ़ें: सालों तक महिला को घर में बनाए रखा बंधक, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें

पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तुरंत महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गामा मस्जिद पर इजरायल का हमला, 18 लोगों की मौत, युद्ध की वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग

महिला ने फेसबुक में इस बात की जानकारी दी है, पप्पू यादव नामक एक शख्स और उसके साथी छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता थे। कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…