• 06/10/2024

गाजा मस्जिद पर इजरायल का हमला, 18 लोगों की मौत, युद्ध की वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग

गाजा मस्जिद पर इजरायल का हमला, 18 लोगों की मौत, युद्ध की वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग
Spread the love

हमास के खिलाफ जंग में इजराइल बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। गाजा में एक मस्जिद पर इजराइल की सेना ने एयर स्ट्राइक की है। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। सेना ने मस्जिद के अंदर हमास का कमांड सेंटर होने का दावा किया है। चश्मदीद लोगों के मुताबिक हमले में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। उनकी मानें, तो मस्जिद में विस्थापितों को रखा गया था।

इधर इजराइल की सेना का बयान भी सामने आया है। जिसमें हमास के आतंकियों पर सटीक हमले का दावा किया गया है। सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास के आतंकवादियों पर सटीक हमला किया, जो डेर अल बलाह के क्षेत्र में शुहादा अल-अक्सा मस्जिद के रूप में काम कर रही थी और इसके अंदर हमास का कमांड सेंटर और नियंत्रण केंद्र चल रहा था।

गाजा और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उधर, हजारों इजरायली नागरिकों के मारे जाने और बंधक बनाए जाने के बाद से इजरायल ने हमास के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है।

Related post

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा…

Spread the loveमितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन एवं…
Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोक दिया विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में…

Spread the loveVaibhav Suryavanshi Double Century : वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में एक…
CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का लेनदेन, दुबई तक फैला करोड़ों का नेटवर्क!

CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा,…

Spread the loveरायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में सोमवार-मंगलवार की…