• 06/10/2024

सालों तक महिला को घर में बनाएं रखा बंधक, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें

सालों तक महिला को घर में बनाएं रखा बंधक, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें
Spread the love

भोपाल की ये खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 वर्षों से बंधक बना कर रखा था। महिला के मायके वालों ने जब इसकी शिकायत महिला थाने में की , तो उसका रेस्क्यू किया गया। महिला की हालत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर की महिला का विवाह साल 2006 में हुआ था। साल 2008 के बाद ससुराल वालों ने उसे कैद कर लिया और मायके के किसी भी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया। महिला की हालत खराब होने के बाद मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक महिला का वजन केवल 35 किलो रह गया है। पुलिस पीड़ित महिला के जब ससुराल पहुंची तो पति और ससुर ने पीड़िता को मानसिक रोगी बताते हुए उसका इलाज चलने की बात कही। हालांकि परिवार इलाज की कोई पर्ची नहीं दिखा सका। पीड़िता के पति ने बंधक बनाकर रखने की बात से इनकार किया। बता दें कि पीड़ित महिला का मकान एक संकरी रास्ते पर मौजूद है। जहां एक आदमी भी मुश्किल से निकल पाता है। अंधेरे घर में दूसरे फ्लोर पर स्थित कमरे में महिला को बंधक बनाकर रखा गया था। और कमरे में एक लाइट भी नहीं थी।

महिला थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया गया। वहीं एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने के साथ मौके पर पहुंच कर महिला को छुड़ाया गया। महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related post

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा…

Spread the loveमितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन एवं…
Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोक दिया विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में…

Spread the loveVaibhav Suryavanshi Double Century : वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में एक…
CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का लेनदेन, दुबई तक फैला करोड़ों का नेटवर्क!

CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा,…

Spread the loveरायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में सोमवार-मंगलवार की…