• 06/10/2024

सालों तक महिला को घर में बनाएं रखा बंधक, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें

सालों तक महिला को घर में बनाएं रखा बंधक, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें
Spread the love

भोपाल की ये खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 वर्षों से बंधक बना कर रखा था। महिला के मायके वालों ने जब इसकी शिकायत महिला थाने में की , तो उसका रेस्क्यू किया गया। महिला की हालत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर की महिला का विवाह साल 2006 में हुआ था। साल 2008 के बाद ससुराल वालों ने उसे कैद कर लिया और मायके के किसी भी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया। महिला की हालत खराब होने के बाद मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक महिला का वजन केवल 35 किलो रह गया है। पुलिस पीड़ित महिला के जब ससुराल पहुंची तो पति और ससुर ने पीड़िता को मानसिक रोगी बताते हुए उसका इलाज चलने की बात कही। हालांकि परिवार इलाज की कोई पर्ची नहीं दिखा सका। पीड़िता के पति ने बंधक बनाकर रखने की बात से इनकार किया। बता दें कि पीड़ित महिला का मकान एक संकरी रास्ते पर मौजूद है। जहां एक आदमी भी मुश्किल से निकल पाता है। अंधेरे घर में दूसरे फ्लोर पर स्थित कमरे में महिला को बंधक बनाकर रखा गया था। और कमरे में एक लाइट भी नहीं थी।

महिला थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया गया। वहीं एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने के साथ मौके पर पहुंच कर महिला को छुड़ाया गया। महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related post

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाएं – शंगीता आर.

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

Spread the love00 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद दोपहर से शाम तक कार्यों का…
गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246…

Spread the loveरायपुर। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन समारोह आज गुरुद्वारा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में श्रद्धा एवं उत्साह…
माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग – मुख्यमंत्र विष्णु देव साय

माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु…

Spread the love०-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को समन्वय कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर / जांजगीर-चांपा जिले…