• 07/10/2024

रतन टाटा ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, तबीयत खराब होने वाली बात को बताया गलत

रतन टाटा ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, तबीयत खराब होने वाली बात को बताया गलत
Spread the love

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने तबीयत खराब होने की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। जिसमें अपनी सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण वह रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं।

पहले खबर आई थी कि रतन टाटा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। और उन्हें इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन अब रतन टाटा ने इस खबर का खंडन कर दिया है।

रतन टाटा का जन्म 28 सितंबर 1937 को बॉम्बे शहर में हुआ था। वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे। जबकि अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष रहे। उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

रतन टाटा ने ये भी लिखा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो मीडिया से आग्रह करते हैं कि वो गलत जानकारी देने से बचें। बता दें कि रतन टाटा अब अपने स्वास्थ्य को देखते हुए सार्वजनिक जगहों में कम ही दिखते हैं और निजी जीवन बिता रहे हैं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा दूरस्थ और जनजातीय अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य…
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर…

Spread the loveआईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से मुख्यमंत्री के निर्देश पर…
नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में…

Spread the loveनई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और…