• 09/10/2024

थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 29 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 2 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 29 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 2 करोड़ से ज्यादा का था इनाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा में सुरक्षा बल के जवानों ने 4 अक्टूबर को मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 29 माओवादियों की शिनाख्त हो गई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दो नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनके शव लेने के लिए अभी कोई भी नहीं पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक मारे गए 29 नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सी.वाय.पी.सी. कमांडर,03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

पहचान किए जा चुके 29 माओवादियों की सूची

1. नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – (एसजेडसीएम) पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर

2. नंदू मण्डावी पद -CYPC- कंपनी नंबर 06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

3.  सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर

4. मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर

5. महेश पद -डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा

6. अर्जुन उर्फ रंजीत उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी)ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0

7. सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर

8.  बुधराम मड़काम पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर

9. मोहन मण्डावी पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा

10. बसंती पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0

11.  जगनी कोर्राम उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर (छ0ग0)

12.  अनिल पद – पार्टी सदस्य, पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर

13.  दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ0ग0)

14.  मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता उम्र – 26 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छ0ग0)

15.  साबन उर्फ लोकेष पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा (छ0ग0)

16.  सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0)

17.  मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर

18.  मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

19.  सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0

20.  जनीला उर्फ बुधरी उम्र – 40 वर्ष पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव छग

21.  मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला कोंडागांव

22.  रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव

23.  सुक्कु यादव उम्र – 34 वर्ष पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर

24.  सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर

25.  सोनू कोर्राम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर

26.  जमली उम्र – 36 वर्ष पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर

27.  सोहन उर्फ रोहन पदम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर

28.  फुलो उर्फ सुंदरी उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( 2 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना33 वर्ष भैरमगढ़, जिला बीजापुर छ0ग0

29.  फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या (ईनामी 02 लाख) निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा

Related post

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक…

Spread the loveअंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम हुई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था…
Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…