• 10/10/2024

बोरी में मिली नवजात बच्ची ने तोड़ा दम, आरोपी महिला नर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदनामी के डर से परिजनों ने कराया यह घिनौना काम

बोरी में मिली नवजात बच्ची ने तोड़ा दम, आरोपी महिला नर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदनामी के डर से परिजनों ने कराया यह घिनौना काम
Spread the love

मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही बच्ची को फेंकने वाली संदेही नर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक संदेही नर्स ने 14 साल की नाबालिक लड़की की डिलीवरी कराई थी। और परिवार ने बदनामी के डर से नवजात को ठिकाने लगाने का जिम्मा नर्स को दिया था। जहां उसे नर्स ने उमराव दूल्हा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे नवजात बच्ची को फेंक दिया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद सच का खुलासा हुआ। पुलिस छात्रा के परिजनों से पूछताछ कर रही है साथ ही उसके साथ इस घटना को अंजाम देने वाले बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।

यह सनसनीखेज घटना पुराने शहर के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बाग उमराव दूल्हा की है। बुधवार सुबह उस इलाके से गुजर रह राहगीरों ने जब नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वे तो वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने आसपास देखा तो एक पीले रंग की बोरी नजर आई। लोगों ने जब उस बोरी को खोलकर देखा तो उसमें कुछ घंटे पहले पैदा हुई बच्ची नजर आई।

बच्ची के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। यहां तक कि बच्ची की गर्भनाल भी नहीं कटी थी। यह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसमें रात के अंधेरे में बोरी में बंद कर मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक के किनारे रखने वाली संदिग्ध महिला नजर आई। जिसकेेेे आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

 

Related post

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…