• 10/10/2024

त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान ! डिस्काउंट पड़ सकता है भारी, स्कैम से बचना है तो इन बातों का रखें ख्याल

त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान ! डिस्काउंट पड़ सकता है भारी, स्कैम से बचना है तो इन बातों का रखें ख्याल
Spread the love

दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वही दिवाली के समय कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी भारी डिस्काउंट और कैशबैक के साथ स्पेशल ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग खरीददारी करके इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाह रहे हैं।

हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग करना जितना आसान है उतना ही रिस्की भी हो सकता है। दरअसल त्योहारों के समय व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई ऐसे ऑनलाइन शॉपिंग की लिंक जारी किए जाते हैं जो भारी डिस्काउंट और ऑफर्स का दवा तो करते हैं लेकिन इस लिंक पर क्लिक करते ही भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। वहां से कोई भी खरीदारी करते हुए सावधान रहने की जरूरत है। यह लिंक फेक हो सकते हैं जो फाइनेंशली नुकसान पहुंच सकते हैं।

यहां हम आपको बताएगें फेस्टिव सीजन में स्कैम होने के खतरे को आप कैसे पहचान सकते हैं। अधिकांश लोग ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान प्रोडक्ट्स के रिव्यू देखते हैं और रिव्यू अच्छे देखकर आसानी से प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं। लेकिन यह रिव्यू भी फेक हो सकते हैं। जो खरीदारों को भ्रमित करने का एक स्कैम होता है। जिसमें कई सोशल मीडिया ग्रुप शामिल होते हैं।

ऑनलाइन कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से प्राइज को अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट से क्रॉस चेक जरूर कर ले। सोशल मीडिया के जरिए कोई भी अनजान लिंक आए तो उस पर तुरंत क्लिक न करें। ऑफर और सेल की पहले अच्छी तरह जांच परख कर ले। त्योहार के समय नई वेबसाइट एप से शॉपिंग ना करें। ऑनलाइन सामान मंगवाने के बाद उसे तुरंत चेक करें। हमेशा पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने।

त्यौहार के समय स्कैमर्स फेक ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर फेमस ब्रांड के कपड़े जूते या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बेहद कम कीमतों पर बेचते हैं। इस तरह की वेबसाइट या एप का इंटरफेस एंड शॉपिंग वेबसाइट के जैसा होता है। खराब क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलीवर कर ग्राहकों को बेवकूफ बनाए जाने का काम किया जाता है।

Related post

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…