• 11/10/2024

रिश्वतखोर SDM को महिला ने सिखाया ऐसा सबक… गाय लेकर पहुंची दफ्तर, अधिकारियों के उड़े होश

रिश्वतखोर SDM को महिला ने सिखाया ऐसा सबक… गाय लेकर पहुंची दफ्तर, अधिकारियों के उड़े होश
Spread the love

टीकमगढ़ जिले की बलदेवगढ़ तहसील में एक महिला ने रिश्वतखोर बाबुओं और अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए अनूठे तरीके से विरोध जताया है। महिला का कहना है कि उसकी जमीन पर गांव के दबंग कब्जा कर रहे हैं।

मामले की शिकायत लेकर वह थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने कहा कि एसडीएम कार्यालय से स्टे लेकर आओ। लेकिन मामले में एसडीएम कार्यालय की ओर से स्टे के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। और जब महिला ने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसे अपनी ही जमीन पर स्टे नहीं मिला। और अब महिला ने रिश्वत के तौर पर अपनी गाय ले जाकर एसडीएम कार्यालय में बांध दी है।

महिला ने अधिकारियों से कहा कि उसके पास रिश्वत के लिए पैसे नहीं है। मेरी गाय बेचकर आप लोग रिश्वत के पैसे बांट लेना। इधर SDM ने महिला के लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि स्थगन पूर्व में जारी कर दिया गया था। इसलिए फिर से आदेश जारी करना उचित नहीं हैं।

तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी हम उस पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि घटना से साफ है कि ग्रामीण इलाकों में अभी भी रिश्वतखोरी का बोलबाला है और आम लोगों को न्याय पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…