• 12/10/2024

तलाक के बाद पति-पत्नी का साथ रहना उचित नहीं, दंपति के आपसी विवाद पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

तलाक के बाद पति-पत्नी का साथ रहना उचित नहीं, दंपति के आपसी विवाद पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Spread the love

अवमानना के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच की ओर से जारी आदेश को डिवीजन बेंच ने निरस्त कर दिया है। डीबी ने याचिकाकर्ताओं की अपील स्वीकार करते हुए यह माना है कि वैवाहिक रूप से अलग हो चुके पति-पत्नी का एक घर में रहना मुश्किल है। इसलिए तलाकशुदा पत्नी को पृथक कमरा नहीं देने पर किसी तरह की अवमानना नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: 3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश.. नाबालिक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले में जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने सुनवाई हुई। बता दें, बिलासपुर जरहाभाठा में रहने वाले शैलेश जैकब और मल्लिका बल पति-पत्नी थे। विवाह के कुछ समय बाद दोनों का कानूनन तलाक भी हो गया।

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मल्लिका बल की अपील पति, भाई और बहन के खिलाफ आरोप तय किया। वहीं उसे ससुराल के घर में एक अलग कमरा देने का निर्देश दिया। जब पति की ओर से कमरे की व्यवस्था नहीं की गई तो पत्नी ने अवमानना याचिका प्रस्तुत की। सिंगल बेंच की नोटिस पर पति शैलेश और परिजन ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व CM के भतीजे ने महिला पुलिस के साथ की मारपीट और बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज

बताया गया कि जिस घर में पति निवासरत है, वह व्यक्तिगत नहीं बल्कि मिशन का है। तलाक के बाद एक ही छत के नीचे रहना संभव नहीं है। फिर भी पति एक बैडरूम का मकान किराए पर लेकर देने तैयार है।

जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान पाया कि पति-पत्नी के बीच तलाक के अलावा जिस प्रकार की परिस्थितियां बनी है, उनमें दोनों एक साथ नहीं रह सकते। कोर्ट ने यह भी माना कि अदालती आदेश की कोई अवमानना नहीं हुई है।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 13 अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 13 अगस्त को कैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 13 August 2026: आज चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव…
बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…