• 12/10/2024

नहर में गिरी कार, मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

नहर में गिरी कार, मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
Spread the love

हरियाणा के कैथल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। गाड़ी ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के थे और डीग गांव के रहने वाले थे। सभी आज दशहरे का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान मुंदड़ी गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और सिरसा ब्रांच नहर में जा गिरी।

गाड़ी को नहर में गिरते देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गाड़ी के साथ शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दो लोग जिंदा थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर 15 वर्षीय एक लड़की का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत के रूप में हुई है।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…