• 12/10/2024

पूर्व CM के भतीजे की करतूत सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल, मामले को लेकर सियासी उफान.. बीजेपी ने बताया शर्मनाक

पूर्व CM के भतीजे की करतूत सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल, मामले को लेकर सियासी उफान.. बीजेपी ने बताया शर्मनाक
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे की करतूत का सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है। कांग्रेस से पूर्व सांसद और विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह पर थाना प्रभारी को धमकाने और कार्यक्रम बंद कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह के बेटे पर एफआईआर दर्ज कर जांच शउरू कर दी है। उधर इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मध्यप्रदेश में पुलिस की ओर से ‘मैं भी अभिमन्यु’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ये अभियान राघौगढ़ में चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से बात करते हुए आदित्य विक्रम सिंह सिगरेट पीते हुए पुलिस से अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आए। इसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

वीडियों वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। बीजेपीन ने लक्ष्मण सिंह के बेटे का करतूत की निंदा करते हुये कहा कि प्रशासन अपना काम करेगा। राघौगढ़ थाने में आदित्य विक्रम सिंह और उनके ड्राइवर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, शासकीय सेवक से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है।

दरअसल आदित्य विक्रम सिंह का काफिला सड़क से निकल रहा था। जिस रास्ते से उनका काफिला निकल रहा था वहां सड़क 20 फीट चौड़ी है। 20 फीट की सड़क पर नुक्कड़ नाटक की वजह से जाम जैसी स्थिति बन गई थी। जाम को देखते हुए आदित्य विक्रम सिंह पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

वहीं मौके पर मौजूद कॉलेज के छात्रों को कहना है कि आदित्य सिंह सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग कर रहे थे। वायरल वीडियो में हाथ में एक सिगरेट है और कुर्ते के बटन खुले हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने महिला अधिकारी के ऊपर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा। इसी दौरान पुलिस से बहसबाजी हो गई। फिलहाल पुलिस ने आदित्य सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

 

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…