• 12/10/2024

काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का करें वध, रावण दहन कार्यक्रम में बोले CM साय

काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का करें वध, रावण दहन कार्यक्रम में बोले CM साय
Spread the love
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रावण रूपी जो भी बुराई है, उसको हम सब मिलकर दूर करने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले का दहन किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 53 वर्षों से डब्ल्यूआरएस कालोनी में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस साल का यह कार्यक्रम हम सब लोगों के लिए विशेष है क्योंकि 500 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम जो भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए है। यह हम सबके लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है।
रावण वध का कार्यक्रम पारंपरिक ढंग आयोजित हुआ। इस मौके पर भगवान राम और रावण की युद्ध गाथा का मंचन हुआ और अंत में रावण के विशालकाय पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी और उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रावण दहन के बाद हर्षाेल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन जारी, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, जानिए पूरी प्रक्रिया…..

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। समर्थन मूल्य…
CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब की जमकर बिक्री हुई। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की…
CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, SECR चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को…

Spread the loveरायपुर। छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…