• 13/10/2024

तो इसलिए बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस ने कराई हत्या, कारण जान ‘भाईजान’ के करीबियों में मच जाएगा हड़कंप

तो इसलिए बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस ने कराई हत्या, कारण जान ‘भाईजान’ के करीबियों में मच जाएगा हड़कंप
Spread the love

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की शनिवार रात मुंबई के ब्रांदा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार है। हत्या क्यों की गई है इसकी वजह पता नहीं चल सकती है लेकिन गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से करीबी होने की वजह से ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है?

दरअसल यह सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रोहित गोदारा ने कहा था कि जो भी सलमान खान का करीबी है वो उनका दुश्मन है। रोहित गोदारा ने यह बयान एक चैनल से फोन पर बात करते हुए दिया था।रोहित गोदारा ने कहा था कि सलमान खान लॉरेंश बिश्नोई के निशाने पर है और जो भी उसका दोस्त होगा वो हमारा दुश्मन है।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी।

पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग

लॉरेंस गैंग ने कनाडा में रहने वाले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग कराई थी। फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि गिप्पी ग्रेवाल सलमान खान को बहुत ज्यादा भाई-भाई कहता है। दरअसल गिप्पी ग्रेवाल सलमान खान के साथ एक एलबम में नजर आया था।

बिश्नोई गैंग ने कुछ महीने पहले कनाडा में रहने वाले पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के घर पर भी फायरिंग कराई थी। फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर को चेतावनी दी थी कि सलमान खान से दूरी बना ले।

कौन है रोहित गोदारा?

रोहित गोदारा एक कुख्यात गैंगस्टर है जो कि लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। वह विदेशी धरती में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए भारत में अपना गैंग ऑपरेट करता है। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मोबाइल टेक्नीशियन था। उसका असली नाम रावताराम स्वामी है। अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद से उसके परिवार ने उसके साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।

बाबा सिद्दीकी से सलमान खान के सबसे करीबी लोगों में से एक थे। दोनों के रिश्तों को ऐसे समझा जा सकता है, जैसे  ही सलमान खान को उनकी हत्या की खबर मिली, वैसे बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी Big Boss 18 की शूटिंग रद्द कर दी। सलमान खान सेट से सीधे लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए।

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…