• 13/10/2024

नशे में धुत सौतेले बाप ने मासूम बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से करदी हत्या! आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

नशे में धुत सौतेले बाप ने मासूम बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से करदी हत्या! आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद उसने 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को कमरे में बंदकर पटक-पटक कर मार डाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: परिवहन विभाग में फिक्स किया बसों का किराया, संचालकों की नहीं चलेगी अब मनमानी, किस प्रकार होगा किराया.. पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा था। पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था।

लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी। जिससे गुस्साए पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा। इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया।

Related post

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो…

Spread the loveरायपुर :- बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा सिंग ध्रुव क्षेत्र के…
ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे 2 भाई, रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन के लिए मोमोज लेकर लौट…
CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्कूली…