• 13/10/2024

आलू के पराठे खिलाकर घर वालों को किया बेहोश, नकदी और जेवर लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रफूचक्कर हुई नाबालिग

आलू के पराठे खिलाकर घर वालों को किया बेहोश, नकदी और जेवर लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रफूचक्कर हुई नाबालिग
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक नाबालिग छात्रा मां, भाई और बहन को बेहोश कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।जब दवा का असर कम हुआ और मां को होश आया तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। और बेटी गायब थी। तब मां को समझ आया कि बेटी घर से भाग गई है। जो लड़की घर से भागी है उसकी 6 दिन पहले ही सगाई हुई थी। मामला गोला का मंदिर थाना इलाके का है।

परिजनों के अनुसार, वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। लड़की ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर रात के अंधेरे में अपने मंसूबों को अंजाम दिया। घर में रखे सारे गहने और 1 लाख की नगदी भी साथ ले जाने की बात उसकी मां ने बताई है। पुलिस मामला दर्ज कर लड़की की खोज कर रही है।

परिवार का मुखिया दिल्ली में नौकरी करता है और महिला व उसकी दोनों बेटियां ग्वालियर में रहते हैं। बताया गया है कि लड़की और मोहन सिंह के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था परिजन को पता चलने पर उन्होंने लड़की को लड़के से बात करने से मना किया था।

इसके बाद लड़की के मां-बाप उसकी कहीं और शादी कर देना चाह रहे थे। इस शादी के लिए लड़की ने मंजूरी भी दे दी थी। बीते सोमवार को उसकी शादी भी फिक्स हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमी जोड़े की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Related post

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…
CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने…

Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्री थाना…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश…!!

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान…

Spread the loveरायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…