• 17/10/2024

राजधानी में दिन दहाड़े 20 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

राजधानी में दिन दहाड़े 20 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े बदमाशों ने 20 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

घटना मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित वेंकट हॉस्पिटल के सामने की है। जानकारी के मुताबिक 20 लाख रुपये लेकर जा रहे युवक को बदमाशों ने वेंकट हॉस्पिटल के सामने घेरकर लूट लिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है।

इसके साथ ही आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।…
CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना बन रही है। दक्षिण-पूर्व और उससे…
माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना

माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना…

Spread the loveरायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी…