• 01/08/2022

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव
Spread the love

पूर्व मुख्मंत्री की बेटी उमा माहेश्वरी ने सोमवार को  हैदराबाद स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया। 52 वर्षीय उमा का शव उनके घर पर पंखे से लटका मिला। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उमा माहेश्वरी तेलुगुदेशम पार्टी TDP के संस्थापक और NTR के नाम से पहचाने जाने वाले एनटी रामाराव की बेटी थीं।

उमा की आत्महत्या के पीछे वजह पुलिस उनकी बीमारी को मान रही है। पुलिस के मुताबिक उमा माहेश्वरी कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थी, जिसका इलाज चल रहा था।

आत्महत्या की खबर मिलते ही उनके जीजा और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उमा माहेश्वरी के घर पहुंच गए। उमा माहेश्वरी NTR के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। उनकी एक बहन नारा भुवनेश्वरी की शादी चंद्रबाबू नायडू से हुई थी।

उमा की पहली शादी नरेन्द्र राजन नाम के एक शख्स से हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही वह घरेलू हिंसा की शिकार होने लगी। पति द्वारा लगातार उनके साथ मारपीट की जाती थी। जिसके बाद एनटीआर ने दोनों का तलाक करवा दिया। जिसके बाद उनकी दूसरी शादी कंठमनेनी श्रीनिवास प्रसाद से की गई।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम, अब इन नामों से जाने जाएंगे

इसे भी पढ़ें : ब्लैकमेलर GF गिरफ्तार : रेप के झूठे केस में फंसाकर प्रेमी से वसूले लाखों रुपये, दुबारा फिर शुरू किया ब्लैकमेल का खेल और फिर..

इसे भी पढ़ें : सरकारी एंबुलेंस में सागौन की तस्करी, डिप्टी डायरेक्टर पकड़ाए लेकिन बगैर कार्रवाई छूटे

Related post

पूर्व CM के कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत कई घायल

पूर्व CM के कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत…

Spread the loveतेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रविवार को एक कार्यक्रम में बड़ा…
पटाखा स्टॉल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, 2 लोगों की हुई मौत

पटाखा स्टॉल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी,…

Spread the loveआंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक पटाखा स्टॉल में आज यानि रविवार को…
BREAKING: NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

BREAKING: NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की…

Spread the lovePFI मामले में NIA ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर नांदयाल और तेलंगाना के जगतियाल में छापेमारी की. एजेंसी शादुल्ला…