• 22/10/2024

सांसदों के बीच जोरदार झड़प, कांच की बोतल तोड़ी, माननीय को लगी चोट और फिर निलंबन..

सांसदों के बीच जोरदार झड़प, कांच की बोतल तोड़ी, माननीय को लगी चोट और फिर निलंबन..
Spread the love

वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में मंगलवार को हंगामा मच गया। हंगामे के दौरान कल्याण बनर्जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने कांच की पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल बाल-बाल बच गए। हालांकि, इस दौरान कल्याण बनर्जी खुद ही चोटिल हो गए, उनकी उंगली में चोट लग गई। बैठक के दौरान बनर्जी और भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच तीखी बहस के बीच यह घटना हुई। जिसके बाद टीएमसी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेपीसी से निलंबित कर दिया गया।

इस घटना के बाद बैठक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।जेपीसी बैठक में ये बहस ओडिशा समूह के साथ बैठक के दौरान हुई। बैठक में जस्टिस इन रियलिटी, कटक, ओडिशा और पंचसखा प्रचार कटक, ओडिशा बानी मंडली अपने सुझाव रख रहे थे।

बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कल्याण बनर्जी अपनी बात रखना चाहते थे, जबकि उनसे पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका पाना चाहते थे, जिसे लेकर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और भाजपा सांसद गंगोपाध्याय के बीच टकराव की शुरुआत कठोर शब्दों के आदान-प्रदान से हुई। बनर्जी के अनुसार, गंगोपाध्याय ने बैठक के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, यहां तक कि उन्हें अपमानजनक नामों से भी पुकारा।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…