• 22/10/2024

Breaking: रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, पार्टी ने इस युवा नेता पर लगाया दांव, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर?

Breaking: रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, पार्टी ने इस युवा नेता पर लगाया दांव, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर?
Spread the love

छत्तीसगढ़ की रायुपर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। रायपुर दक्षिण का दंगल अब और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। बीजेपी उम्मीदवार के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है।

कांग्रेस ने युवा चेहरे आकाश शर्मा को टिकट दिया है। ऐसे में अब बीजेपी के सुनील सोनी के साथ आकाश शर्मा का मुकाबला देखना दिलचस्प होगा। आकाश शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वह युवाओं के बीच अच्छी पकड़ भी रखते हैं।

कांग्रेस चुनाव समिति ने 14 दावेदारों में से 2 नामों को शॉर्टलिस्ट कर आलाकमान को भेजा था, जिसमें प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम था। कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा को  टिकट दिया है।

कौन हैं आकाश शर्मा?

आकाश शर्मा एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस के युवा नेताओं में गिना जाता है। वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। दीपक बैज के साथ भी आकाश शर्मा की अच्छी निभती है। जानकारों का मानना है कि युवा चेहरे पर भरोसा कर कांग्रेस युवा वोटों को खींचना चाहती है।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे सबके सामने होंगे। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है। 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना होगा।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…